महिला आरक्षण विधेयक पर हंगामे के चलते लोकसभा स्थगित

शोरगुल के बीच अध्यक्ष ने प्रश्नकाल की कार्यवाही जारी रखने का प्रयास किया लेकिन सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव और राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद ने अपने पार्टी के सदस्यों के साथ नारेबाजी आरंभ कर दी की।

सपा और बसपा के कुछ सांसदों ने अध्यक्ष के आसन के सामने इकट्ठा होकर सदन की कार्यवाही रोकने की कोशिश की। तीनों पार्टियों के सदस्य महिला आरक्षण विधेयक के भीतर पिछड़े वर्ग की महिलाओं के लिए आरक्षण की मांग कर रहे थे।

एक मौके पर मुलायम सिंह यादव और वित्त मंत्री तथा सदन के नेता प्रणब मुखर्जी के बीच तीखी नोंकझोंक हुई। मुखर्जी ने हाथ जोड़कर मुलायम से गतिरोध बंद करने का आग्रह भी किया।

विधेयक का सबसे तीखा विरोध करने वाले जनता दल (यूनाइटेड) के नेता शरद यादव सदन में उपस्थित नहीं थे।

संसदीय कार्य मंत्री पवन कुमार बंसल और उनके कनिष्ठ सहयोगी वी. नारायणस्वामी ने मुलायम सिंह और लालू प्रसाद को शांत करने का प्रयास किया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+