नेपाल ने दलाई लामा के दूत को गिरफ्तार किया
काठामांडू, 8 मार्च (आईएएनएस)। तिब्बत पर चीन के आक्रमण और कब्जे के खिलाफ तिब्बतियों के विफल विद्रोह की 51वीं वर्षगांठ के पूर्व मौके पर नेपाल पुलिस ने रविवार को निर्वासित तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा के दूत को काठमांडू में गिरफ्तार कर लिया।
दलाई लामा के दूत थिनली ज्ञात्सो को नेपाल पुलिस ने एहतियात के तौर पर हिरासत में ले लिया है। नेपाल सरकार को आशंका है कि उसकी धरती पर 10 मार्च को तिब्बतियों की ओर से विरोध प्रदर्शन आयोजित किया जा सकता है।
नेपाल सरकार ने दलाई लामा के प्रतिनिधि का काठमांडू स्थित कार्यालय वर्ष 2005 में ही बंद कर दिया था। नेपाल ने कहा था कि चूंकि तिब्बत को चीन का अभिन्न हिस्सा मान लिया गया है, लिहाजा नेपाल एक समानांतर राजनयिक कार्यालय की अनुमति नहीं दे सकता।
उसके बाद से दलाई लामा के प्रतिनिधि नेपाल में एक गैर सरकारी संगठन (एनजीओ), तिब्बत रिफ्यूजी वेलफेयर सेंटर के प्रमुख के रूप में काम कर रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications