महिला आरक्षण विधेयक : बसपा व जद (एस) का विरोध का संकेत

नई दिल्ली, 8 मार्च (आईएएनएस)। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और जनता दल (सेक्युलर) ने रविवार को संकेत दिया कि वे महिला आरक्षण विधेयक को लेकर पूरी तरह सहमत नहीं हैं।

जद (एस) के अध्यक्ष एच.डी.देवेगौड़ा ने कहा कि उनकी पार्टी महिला आरक्षण के खिलाफ नहीं है लेकिन वह पिछड़े वर्ग के लिए अलग से आरक्षण चाहेगी। जद (एस) के राज्यसभा में दो सदस्य हैं।

दूसरी ओर बसपा ने सोमवार की सुबह अपने सांसदों की बैठक बु़लाई है। बैठक में विधेयक पर बहस के दौरान पार्टी की रणनीति क्या होगी, इसके बारे में निर्णय लिया जाएगा।

बसपा सूत्रों ने कहा है कि पार्टी 33 प्रतिशत आरक्षण में से दलितों के लिए अलग से आरक्षण की मांग कर सकती है। बसपा के राज्यसभा में 12 सदस्य हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+