इराक में हिंसा के बीच मतदान समाप्त (राउंडअप)
इसके बावजूद हिंसा की कई घटनाएं हुई जिसमें कम से कम 24 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। अपुष्ट तौर पर मृतकों की संख्या 35 बताई गई है। विस्फोटों की वजह से कई इमारतों को भी नुकसान पहुंचा है।
इराक के प्रधानमंत्री नूरी अल मलिकी ने लोगों से अपील की थी कि देश में लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने आंतरिक मंत्रालय के सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि उत्तरी बगदाद के घनी आबादी वाले हुर्रिया इलाके में कात्युशा रॉकेट के हमले में चार लोग मारे गए जबकि छह घायल हो गए।
सूत्रों ने बताया कि मतदान केंद्र के रूप में इस्तेमाल किए जा रहे एक विद्यालय के बाहर हुए बम विस्फोट में दो लोग मारे गए और छह घायल हो गए। बगदाद के दक्षिण-पश्चिम में जिहाद जिले में हुए बम विस्फोट में दो लोग मारे गए और पांच घायल हो गए।
अधिकारी ने बताया कि जिहाद अैर ग्रेआत जिलों में बम विस्फोट की अलग-अलग घटनाओं में 12 लोग घायल हो गए।
इससे पहले सूत्रों ने दो हमलों में 16 लोगों के मारे जाने और कई लोगों के घायल होने की खबर दी थी। इनमें वे 12 लोग भी शामिल थे जो एक रिहायशी इमारत पर हुए मोर्टार हमले में मारे गए थे।
संसदीय चुनावों के तहत हो रहे मतदान के दौरान बगदाद के पड़ोसी इलाकों में दर्जनों मोर्टार और रॉकेट दागे गए। इन चुनावों को राष्ट्रीय सुलह एवं देश की राजनीतिक प्रक्रिया के लिए परीक्षा माना जा रहा है।
हिंसा की आशंका के मद्देनजर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए थे और देश की सीमाओं को सील कर दिया गया था। देशभर में मतदान केंद्रों के साथ ही अन्य स्थलों पर हजारों सैनिकों को तैनात किया गया था।
इराक में वर्ष 2005 में हुए संसदीय चुनाव में नूरी अल मलिकी देश के प्रधानमंत्री चुने गए थे। इराक में 1.90 करोड़ मतदाता हैं जो देश के 325 सांसदों का चुनाव करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications