अब भी सदमे में हैं गुरशान के परिजन

मेलबर्न, 8 मार्च (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया में तीन साल के भारतीय बच्चे गुरशान सिंह चन्ना की मौत के बाद उसका परिवार भारी सदमे में है।

मेलबर्न हवाई अड्डे के निकट वाइल्डवुड रोड पर गुरुवार रात गुरशान का शव बरामद किया गया था। इससे पहले उसके माता पिता ने गुरशान के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। उसके माता-पिता छुट्टियां बिताने यहां आए थे और वे लालोर इलाके में ठहरे थे।

डेयरबिन के काउंसिलर टिम सिंह लॉरेंस ने कहा कि टैक्सी चालक गुरसेवक ढिल्लन के खिलाफ रविवार रात इस घटना से जुड़े मामले दर्ज किए जाने के बाद पीड़ित परिजनों को थोडी राहत मिली है। ढिल्लन पर आरोप है कि उसने गुरशान को अपनी कार में छोड़ दिया जबकि वह जीवित था। यह आरोपी उसी घर में रहता है जहां गुरशान के माता-पिता ठहरे हुए थे।

समाचार एजेंसी एएपी के अनुसार लॉरेंस ने कहा, "गुरशान के माता-पिता न सिर्फ अपने बेटे को खोने के गम में हैं बल्कि उन्हें यह भी नहीं पता चला कि गुरशान की मौत कैसे हो गई।"

पुलिस इस मामले में अब तक किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है। मेलबर्न में पुलिस ने गुरशान की मां हरप्रीत कौर चन्ना और पिता हरजीत सिंह से शुक्रवार रात पूछताछ की थी। दोनों ने अपने बच्चे की मौत के संदंर्भ में गुरुवार रात भी पुलिस में बयान दर्ज करवाए थे।

इस घटना के ठीक पहले बुधवार को आस्ट्रेलिया के विदेश मंत्री स्टीफन स्मिथ नई दिल्ली के दौरे पर आए थे। उन्होंने भारत दौरे पर स्वीकार किया था कि आस्ट्रेलिया में भारतीयों पर हुए कुछ हमले नस्लीय थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+