दिल्ली में प्रबंधन का छात्र मृत मिला
नई दिल्ली, 8 मार्च (आईएएनएस)। दक्षिण-पूर्व दिल्ली के बदरपुर एक्सटेंशन इलाके में प्रबंधन का एक छात्र अपने किराए के मकान में मृत मिला।
पुलिस ने कहा कि मुखेंदर कुमार दिल्ली बिजनेस स्कूल में अंतिम वर्ष का छात्र था। वह उत्तर प्रदेश का रहने वाला था। उसके पिता एनटीपीसी में काम करते हैं।
पुलिस ने कहा कि छात्र के कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications