पंजाब में 2 बसों में भिडंत, 10 मरे
पुलिस के मुताबिक यह दुर्घटना चण्डीगढ़ से 250 किलोमीटर दूर फिरोजपुर जिले के जलालाबाद में रविवार रात को हुई। दोनों बसों में सवार लोग शादी समारोह में हिस्सा लेने जा रहे थे।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "इस दुर्घटना में घायल हुए लोगों को जलालाबाद और आसपास के निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक यात्रा के समय कुछ यात्री बस की छत पर बैठे थे।"
पुलिस अधिकारी ने आगे बताया कि अस्पताल के चिकित्सकों के मुताबिक गंभीर चोट की वजह से दस लोगों की मौत हो गई जबकि अन्य लोगों की हालत खतरे से बाहर है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications