पुलिस अधिकारी को दी 'जनरल डायर' की उपाधि
श्रमजीवी कामगार संगठन (एसकेएस) के उपाध्यक्ष संजय शिरोडकर ने आईएएनएस को बताया, "यह पुरस्कार दीपक देवराज की वसई की जनता के खिलाफ अपनाई गई क्रूरता के लिए दिया गया है। गांधीवादी तरीके से शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन कर रही महिलाओं, बच्चों, जनजातियों, गरीब ग्रामीणों और अन्य लोगों के खिलाफ दीपक देवराज ने क्रूरता के साथ बल प्रयोग किया है।"
ज्ञात हो कि ब्रिगेडियर-जनरल रीगिनाल्ड डायर ब्रिटिश सेना का अधिकारी था। वह 13 अप्रैल, 1919 को बैशाखी दिवस के दौरान पंजाब के अमृतसर में जलियांवाला बाग में 1,500 से अधिक बेगुनाह सिख पुरुषों, महिलाओं और बच्चों के नरसंहार के लिए जिम्मेदार था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications