हिमाचल उच्च न्यायालय का 'रूबी जुबली' समारोह 13 मार्च से
सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व एवं सेवानिवृत्त न्यायाधीश और प्रसिद्घ कानूनी विशेषज्ञ न्यायमूर्ति बी़ आऱ के कृष्णा आयर ने पहले ही उद्घाटन समारोह में शामिल होने की सहमति दे दी है।
प्रदेश भर के सभी न्यायाधीश, पूर्व न्यायाधीश तथा उच्च न्यायालय बार के सदस्य भी 'रूबी जुबली' समारोह में भाग लेंगे। 13 व 14 मार्च को शिमला में न्यायिक अधिकारियों का सम्मेलन भी आयोजित किया जाएगा जो रूबी जुबली समारोह का ही हिस्सा होगा। समारोह की गतिविधियां वर्ष भर चलेंगी। प्रदेश उच्च न्यायालय के लिए उत्कृष्ट योगदान देने वालों को समारोह के दौरान सम्मानित किया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications