करजई व अमेरिकी जनरल ने किया तालिबान के पूर्व गढ़ का दौरा
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार नाटो के अधिकारी ने यह भी घोषणा की कि उसके दो सैनिक रविवार को दक्षिणी इलाके में हुए हमलों में मारे गए हैं।
राष्ट्रपति ने अपने घोषित दौरे के तहत हेलमंड प्रांत के मारजाह कस्बे में पहुंचे, जिसे हाल में तालिबान के कब्जे से छुड़ाया गया था। करजई ने वहां 250 से अधिक बुजुर्गो के साथ दो घंटे तक बैठक की।
करजई ने जन समुदाय से कहा, "आज हम यहां आपकी समस्याएं सुनने आए हैं। आपके इलाके में सुरक्षा और निर्माण के जो भी वादे हमने किए हैं उसे हम पूरा करेंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications