झोपड़ी में आग लगने से 3 बच्चे जिंदा जले
छतरपुर, 7 मार्च (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में एक झोपड़ी में आग लगने से तीन बच्चों की जलकर मौत हो गई। आग लगने के कारणों का खुालासा नहीं हो पाया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सटई थाना क्षेत्र के जखरौनकलां गांव में खेत पर बनी झोपड़ी में रविवार की शाम को अचानक आग लग गई। जब यह हादसा हुआ उस वक्त सुमन (सात साल), नीरज (चार साल) और नीलू (आठ साल) झोपड़ी में सो रहे थे।
सटई के थाना प्रभारी के.डी. सिंह के अनुसार आग लगने से तीनों बच्चों की झुलसकर मौके पर ही मौत हो गई। आग कैसे लगी इसका खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications