ईरान नए देशों के साथ यूरेनियम आदान-प्रदान के लिए राजी
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार मेहमानपरस्त ने कहा है, "चूंकि अभी तक हम फ्रांस, रूस और अमेरिका के साथ यूरेनियम आदान-प्रदान योजना पर किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाए हैं, लिहाजा अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) के प्रमुख ने अन्य देशों को इस योजना में शामिल करने के लिए कहा है।"
प्रवक्ता ने तेहरान स्थित शाहिद बहिष्ति विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों के साथ एक बैठक में कहा, "हम इंतजार करेंगे और देखेंगे कि क्या अन्य देश हमें जरूरत के ईंधन उपलब्ध कराने में सक्षम हो पाते हैं।"
संभवत: जापान, ईरान के साथ इस सौदे में शामिल होने में रुचि ले सकता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications