राज्यसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित (लीड-1)
सुबह 11 बजे सदन की कार्यवाही शुरू होते ही सभापति हामिद अंसारी ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर देश भर की महिलाओं को बधाई दी। इसके बाद सपा के कमाल अख्तर ने रंगनाथ मिश्रा समिति की रिपोर्ट पर चर्चा करने की मांग की लेकिन अंसारी ने इसे खारिज कर दिया। इसके बाद सपा सदस्यों ने हंगामा आरंभ कर दिया।
सभापति ने सदस्यों से प्रश्नकाल को सुचारू रूप से चलने देने का अनुरोध किया लेकिन सदस्यों पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ा, जिसके बाद उन्होंने सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी।
दोपहर 12 बजे जैसे ही सदन की कार्यवाही आरंभ हुई वैसे ही राज्यसभा के उपसभापति रहमान खान ने विधायी कामकाज निपटाए। इस दौरान सपा सदस्य सदन में हंगामा करते रहे। सपा सदस्यों के रुख को भांपते हुए चार मिनट के भीतर ही उन्होंने सदन की कार्यवाही दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications