कारों की बिक्री में 33 फीसदी की बढ़ोतरी (लीड-1)
भारतीय ऑटोमोबाइल निर्माता सोसाइटी (एसआईएएम) द्वारा सोमवार को जारी आकड़ों के मुताबिक फरवरी में 153,845 वाहनों की बिक्री हुई, जो पिछले वर्ष के फरवरी महीने की तुलना में 33 प्रतिशत अधिक है। पिछले वर्ष इसी अवधि में कार निर्माताओं ने 115,505 वाहन बेचे थे।
आंकड़ों के अनुसार फरवरी महीने के दौरान वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री में 87 फीसदी का भारी इजाफा हुआ और 58,024 वाहनों की बिक्री हुई।
मोटरसाइकिल की बिक्री में भी पिछले वर्ष के मुकाबले 30.7 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई है। इस वर्ष फरवरी महीने में 642,419 मोटरसाइकिलों की बिक्री हुई, जबकि पिछले वर्ष इसी महीने में 491,451 मोटरसाइकिलें बिकी थीं।
इस खबर के बाद बंबई स्टॉक एक्सचेंज में वाहन क्षेत्र के शेयर मूल्यों में वृद्धि देखी गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications