दलाई लामा 1959 के विद्रोह की वर्षगांठ पर देंगे संबोधन
धर्मशाला, 8 मार्च (आईएएनएस)। चीनी शासन के खिलाफ एक विफल विद्रोह की 51वीं वर्षगांठ पर तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा 10 मार्च को अपना संबोधन देंगे। इस मौके पर सैकड़ों की संख्या में निर्वासित तिब्बती धर्मशाला में जमा होंगे।
निर्वासित तिब्बती सरकार के प्रवक्ता थुबतेन सामफेल ने आईएएनएस को बताया, "दलाई लामा 10 मार्च को एक विशेष संबोधन देंगे। यह संबोधन चीनी गणराज्य द्वारा तिब्बत पर कब्जा और दमन के विरोध में तिब्बती जनता के शांतिपूर्ण विद्रोह के उपलक्ष्य में होगा।"
निर्वासित तिब्बती संसद के सभी सदस्य इस संबोधन में हिस्सा लेंगे।
सामफेल ने कहा, "कालोन त्रिपा (निर्वासित प्रधानमंत्री) सामदोंग रिनपोछे और तिब्बती संसद के अध्यक्ष पेंपा तेरिंग भी जनसमूह को संबोधित करेंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications