मुजीब ने वर्ष 1969 में ही पाकिस्तान से मुक्ति की योजना बनाई थी : हसीना
हसीना ने रविवार को एक बैठक के दौरान कहा कि 'अगरतला षडयंत्र' मामले में रिहा होने के कुछ ही महीने बाद शेख मुजीब ने एक बैठक के दौरान इस योजना पर चर्चा की थी। पाकिस्तानी सरकार ने इस मामले में शेख मुजीब और अन्य 34 लोगों पर राजद्रोह का आरोप लगाया था।
शेख और अन्य लोगों पर भारत की मदद से पूर्वी पाकिस्तान को अलग करने की साजिश रचने का आरोप लगाया गया था। अगरतला भारत के पूर्वोत्तर राज्य त्रिपुरा की राजधानी है।
समाचार वेबसाइट 'बीडीन्यूज24 डॉटकॉम' के अनुसार हसीना ने कहा कि उनके पिता 22 अक्टूबर 1969 को लंदन पहुंचे।
उन्होंने अपने राजनीतिक समर्थकों के साथ एक बैठक में स्वतंत्रता की योजना पर चर्चा की। इसमें युद्ध के शुरू होने का समय, स्वतंत्रता सेनानियों के प्रशिक्षण के स्थानों और शरणार्थियों के रहने के स्थानों का ब्योरा भी शामिल था।
प्रधानमंत्री ने कहा कि सभी तैयारियों को लंदन में अंजाम दिया गया। बैठक में शामिल लोगों को इस दौरान हसीना ने कई बार चाय पिलाई और उनकी बातचीत सुनी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications