स्पेन में गर्भपात कानून के खिलाफ प्रदर्शन
समाचार एजेंसी ईएफई के अनुसार रविवार को लगभग 100 शहरों में हजारों लोगों ने गर्भपात कानून के खिलाफ प्रदर्शनों में हिस्सा लिया। प्रदर्शनों का आह्वान लगभग 270 सामाजिक संगठनों ने किया था।
विभिन्न सामाजिक संगठन गर्भपात कानून को रद्द करने की मांग कर रहे हैं। यह कानून जुलाई से लागू हो जाएगा, जिसके तहत 16 वर्ष की उम्र से ही लड़कियां गर्भपात के बारे में 14 हफ्ते के अंदर फैसला कर सकेंगी।
रविवार को गर्भपात कानून के खिलाफ मैड्रिड में सबसे अधिक संख्या में प्रदर्शनकारी इकट्ठा हुए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications