राज्यसभा की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित
सभापति ने सदस्यों से प्रश्नकाल को सुचारू रूप से चलने देने का अनुरोध किया लेकिन सदस्यों पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ा, जिसके बाद उन्होंने सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही सभापति ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर देश भर की महिलाओं को बधाई दी।
उल्लेखनीय है कि महिला आरक्षण विधेयक आज दोपहर राज्यसभा में ही पेश होना है। केंद्रीय कानून मंत्री एम. वीरप्पा मोइली इस विधेयक को पेश करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications