आत्म-अनुशासन से बच्चों में बढ़ती है सीखने की क्षमता
'रोचेस्टर मेडिकल सेंटर विश्वविद्यालय' ने बच्चों पर एक अध्ययन किया, जिसमें पाया गया कि जिन बच्चों को आत्म-अनुशासन संबंधी परामर्श दिए जाते हैं, कक्षा में उनका व्यवहार अनुशासित होता है।
इस अध्ययन में बच्चों का दो समूह बनाया गया। इसमें एक समूह को आत्म अनुशासन संबंधी परामर्श दिए गए और दूसरे समूह को इससे वंचित रखा गया। अध्ययन में यह पाया गया कि जिन बच्चों को आत्म अनुशासन संबंधी परामर्श दिए गए थे, उनका व्यवहार कक्षा में काफी अनुशासित था। इसके विपरीत जिन बच्चों को परामर्श से वंचित रखा गया था, उनके साथ कक्षा में अनुशासन संबंधी कई परेशानियां पाई गईं।
अध्ययन में बताया गया, "बच्चों को उचित दिशा निर्देश देने से उनके अंदर आत्म अनुशासन की भावना आती है और विद्यालय में उनके सीखने की क्षमता भी बढ़ती है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications