प्रधानमंत्री करेंगे लालू, मुलायम और शरद यादव से मुलाकात
कांग्रेस सूत्रों ने आईएएनएस को बताया, "प्रधानमंत्री मंगलवार को संसद की कार्यवाही शुरू होने से पहले सुबह 9.30 बजे लालू प्रसाद, मुलायम सिंह और शरद यादव से मिलेंगे।"
पार्टी सूत्रों ने कहा है कि सर्वदलीय बैठक के लिए कोई समय निर्धारित नहीं किया गया है।
कांग्रेस कोर समिति की भी यहां बैठक हुई लेकिन अभी तक उसकी ओर से भी कोई स्पष्ट बयान नहीं आया है कि क्या राज्यसभा में चर्चा के बाद विधेयक पारित होगा या नहीं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications