सतना में निर्माणाधीन भवन ढहा, 3 कामगारों की मौत
चित्रकूट थाने के प्रभारी अन्वेश द्विवेदी ने सोमवार को आईएएनएस को बताया कि बस स्टैंड क्षेत्र में अन्नपूर्णा सदन नाम की इमारत का निर्माण कार्य चल रहा था। देर रात अचानक पूरी इमारत ही ढह गई, जिससे वहां सो रहे तीन कामगार गिरधारी लाल, विजय और मनुआ की मलबे के नीचे दबकर मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया।
द्विवेदी ने बताया कि राहत एवं बचाव कार्य जारी है। तीनों कामगारों के शव बरामद कर लिए गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications