सांभर हिरण का शिकार करने वाले 3 गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार शहर के मवाना रोड पर रविवार रात मृत सांभर हिरण के साथ तीन शिकारियों (सभी 30 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया।

स्थानीय पुलिस चौकी प्रभारी विश्वजीत त्यागी ने सोमवार को संवाददाताओं को बताया कि तीनों शिकारी बिजनौर के रहने वाले हैं। तीनों ने सांभर हिरण व अन्य वन्य जीवों को उनके मांस के लिए मारना स्वीकार किया है।

पुलिस के मुताबिक तीनों दिल्ली और उत्तर प्रदेश के विभिन्न होटलों में मांस बेचा करते थे। पूछताछ में बहराइच और लखीमपुर खीरी स्थित इनके संपर्क, जो इस धंधे में लिप्त हैं, के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां हाथ लगीं है। गिरफ्तार तीनों शिकारियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+