दिल्ली में झुग्गी बस्ती में आग, 4 की मौत
दमकल अधिकारियों ने बताया कि सदर बाजार इलाके में झुग्गी बस्ती में लगी आग में कम से कम चार लोगों की मौत हुई और छह लोग गंभीर रूप से जल गए।
दमकल विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "हमें सुबह 3.05 बजे सदर बाजार के कुतुब चौक इलाके की झुग्गी बस्ती में आग लगने की खबर मिली। यह तंग इलाका है। आग को बुझाने में हमें दो घंटे लगे। हमने चार शवों को बरामद किया। अभी तक इनकी पहचान नहीं हो पाई है।"
आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है।
अधिकारी ने कहा, "हमें निश्चित नहीं पता कि आग कैसे लगी। लेकिन गैस लीकेज या सिगरेट को जलता छोड़ने से ऐसा हो सकता है। एक थोक बाजार के समीप स्थित इस तंग झुग्गी बस्ती में हमेशा ही आग पकड़ने लायक सामान भारी मात्रा में बिखरा होता है।"
आग बुझाने के लिए 23 दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया था और सुबह 5.30 बजे के करीब आग बुझाने में कामयाबी मिल सकी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications