बेटे का गला घोंट कर विवाहिता ने आत्महत्या की
बांदा शहर के बाकरगंज मुहल्ले में डेढ़ साल पूर्व पड़ोसी युवक से प्रेम विवाह करने वाली कोमल(23) घरेलू हिंसा से इस कदर आजिज आई कि उसने सोमवार तड़के अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर अपने एक साल के मासूम बेटे शिवा का गला घोंट दिया और खुद आत्महत्या कर ली।
पुलिस का कहना है कि प्रेम विवाह करने से पूर्व युवती गर्भवती थी इसी को लेकर पति बच्चा राजपूत मानसिक उत्पीड़न करता था। मृतका के पिता कामता का कहना है कि उसकी बेटी ने उसकी मर्जी के खिलाफ शादी की थी जिसका यह परिणाम है।
शहर कोतवाल दयाशंकर सिंह का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कानूनी कार्रवाई होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications