सोनिया गांधी, इंद्रा नूई एशिया की 8 शीर्ष ताकतवर महिलाओं में
सीएनएन की सूची में चीन की पेपर क्वीन झांग यिन का नाम शीर्ष पर है। इंद्रा नूई को सूची में दूसरा स्थान मिला है और इटली में पैदा हुई भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस और सत्ताधारी संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की अध्यक्ष सोनिया गांधी को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है।
सीएनएन की ओर से कहा गया है, "सोनिया गांधी की कहानी किसी सोप ओपेरा की तरह है।"
सीएनएन ने कहा है, "इटली के एडविगे एंटोनिया अल्बिना मैनो में पैदा हुई सोनिया की कैंब्रिज में राजीव गांधी से मुलाकात हुई और चार सालों बाद दोनों ने शादी कर ली। उसके बाद राजीव भारत के प्रधानमंत्री बने लेकिन 1991 में उनकी हत्या कर दी गई।"
सीएनएन ने आगे कहा है, "वर्षो बाद सोनिया गांधी ने राजनीति में कांग्रेस के एक प्राथमिक सदस्य के रूप में प्रवेश किया और बाद में 1998 में पार्टी की अध्यक्ष बनीं। सोनिया के नेतृत्व में कांग्रेस लोकसभा में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी।"
इस सूची में चंदा कोचर का पांचवां स्थान है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications