इराक में संसदीय चुनाव के दिन 37 की मौत
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार बगदाद के उर इलाके में हुए एक मोर्टार हमले में 25 लोगों की मौत हो गई और 19 घायल हुए।
इराक केआंतरिक मामलों के मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि बगदाद के दक्षिण पश्चिम इलाके अल-शूरता अल-राबिया में हुए भीषण बम विस्फोट में चार लोग मारे गए और आठ घायल हो गए।
अधिकारियों ने बताया कि हुरिया इलाके में एक रॉकेट हमले में चार लोगों की मौत हो गई। खादरा में हुए विस्फोट में भी दो लोग मारे गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications