सोमालियाई लुटेरों ने थाईलैंड के जहाज को मुक्त किया
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार इस जहाज का अक्टूबर 2009 में सोमालियाई तट से 650 किलोमीटर दूर सेशेल्स के उत्तरी समुद्र से अपहरण किया गया था। इस जहाज पर रूस के 23 और घाना तथा फिलीपींस के दो-दो नाविक सवार थे।
रूस की समाचार एजेंसी इतार-तास ने कहा कि जहाज के मालिकों ने रिहाई के लिए पर्याप्त रकम का भुगतान किया।
जहाज मालिकों के एक प्रवक्ता ने कहा कि इस समय पोत एक रूसी युद्धपोत के साथ सेशेल्स की ओर बढ़ रहा है। चालक दल के सभी सदस्यों का स्वास्थ्य ठीक है।
प्रवक्ता ने 30 लाख डॉलर फिरौती में दिए जाने की पुष्टि करने से इंकार कर दिया।
शनिवार को सोमालियाई समुद्री लुटेरों ने नार्वे के एक रसायन टैंकर का अपहरण कर लिया। यूबीटी ओशन नामक इस जहाज पर चालक दल के 21 सदस्य सवार हैं। इसके चालक दल के सभी सदस्य म्यांमार के हैं। यह जहाज संयुक्त अरब अमीरात से तंजानिया के दार ए सलाम जा रहा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications