लालू-मुलायम ने महिला आरक्षण विधेयक पर नहीं होने दिया मतदान

समाजवादी पार्टी (सपा) के मुलायम सिंह और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता लालू प्रसाद ने संसद के अंदर और बाहर महिला आरक्षण विधेयक के खिलाफ भारी शोरशराबा मचाया और कांग्रेस नेतृत्व वाली सरकार को इस पर मतदान के लिए आगे बढ़ने से पहले विचार करने के लिए मजबूर कर दिया।

इस विधेयक पर सोमवार को मतदान होना था। राज्यसभा में कुल सदस्यों की संख्या 233 है। अब इस पर मंगलवार को मतदान की संभावना है।

दोनों नेताओं ने साफ कर दिया है कि वे विधेयक पर अपना विरोध जारी रखेंगे, भले ही सरकार उन्हें सदन से बाहर करवा दे। इन दोनों नेताओं को शरद यादव के नेतृत्व वाले जनता दल (युनाइटेड) के एक वर्ग का भी समर्थन है।

लालू प्रसाद ने यहां कहा, "हम अपने लोकतांत्रिक अधिकारों का पूरी तरह इस्तेमाल करेंगे, चाहे परिणाम कुछ भी हो। सरकार चाहे तो हमें सदन से बाहर कर सकती है।"

मुलायम सिंह यादव ने कहा कि सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ने में अपनी सदस्यता समाप्त होने का उन्हें बिल्कुल भय नहीं है।

दोनों नेताओं ने 33 प्रतिशत आरक्षण के अंदर अल्पसंख्यकों, पिछड़े वर्गो और दलितों से संबंधित महिलाओं को भी आरक्षण देने की मांग की है।

दूसरी ओर कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा है, "यह विधेयक हर हाल में पारित होगा। महिला आरक्षण का सपना साकार होगा।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+