दो महीनों में हुई 11 बाघों की मौत : जयराम रमेश
राज्यसभा में एक सवाल का जवाब देते हुए पर्यावरण मंत्री ने बताया कि जनवरी माह में विभिन्न बाघ संरक्षित क्षेत्रों में पांच बाघों को मारा गया जबकि फरवरी माह में छह बाघों को मार दिया गया।
जयराम रमेश ने कहा कि देश में पिछले वर्ष 66 बाघों की मौत हुई थी जिसमें से 17 बाघों को शिकारियों ने अपना शिकार बनाया था।
उन्होंने बताया कि इनमें से 46 बाघों की मौत बाघ संरक्षित क्षेत्रों के अंदर हुई जबकि 20 बाघों को जंगली क्षेत्रों में मारा गया था।
जयराम रमेश ने देश में बाघों के संरक्षण के लिए मंत्रालय द्वारा उठाए जा रहे कदमों के बारे में भी सदन को जानकारी दी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications