नक्सलियों ने रक्षा कर्मचारी को अगवा किया
यद्यपि इस मामले में अभी शिकायत दर्ज नहीं की गई है लेकिन सूत्रों के मुताबिक दंतेवाड़ा जिले में नक्सलियों ने एक जंगली क्षेत्र से 26 वर्षीय विनय सिंह चौहान को उस समय अगवा कर लिया जब वह रविवार शाम गोरली से अपने गांव कूकानार लौट रहे थे।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक चार संदिग्ध नक्सलियों ने रास्ते में ही चौहान को रोका। जब उसके मित्र ने हस्तक्षेप किया तो उन्होंने बताया कि वह उन्हें पूछताछ के लिए ले जा रहे हैं।
गौरतलब है कि विनय कुमार चौहान बस्तर क्षेत्र के डीआरडीओ की सुरक्षा शाखा में कर्मचारी हैं और वह अवकाश पर घर आए हुए थे।
दंतेवाड़ा के पुलिस अधीक्षक अमरेश मिश्रा ने बताया कि हम इस बारे में जानकारी हासिल करने का प्रयास कर रहे हैं।
वहीं कूकाननार के पुलिस स्टेशन के प्रमुख ए.टप्पू ने फोन पर बताया कि उनके परिवार ने शिकायत की है कि विनय कुमार चौहान को अगवा कर लिया गया है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक इस घटना में नक्सलियों के हाथ होने का संदेह है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications