बच्चे को अगवा कर फिरौती में मांगी बहन
पुलिस के अनुसार सरवई थाना क्षेत्र में रहने वाला फूल सिंह अपने ही गांव की सुमन अहिरवार से एकतरफा प्यार करता है। पिछले साल उसने लड़की को अगवा कर लिया था लेकिन पुलिस के दबाव में फूल ने सुमन को छोड़ दिया था।
पुलिस के मुताबिक सुमन अपने मामा गिरधारी लाल के यहां रहती है। फूल जब सुमन को दोबारा अगवा करने में नाकाम रहा तो उसने सोमवार को गिरधारी के घर पर धावा बोलकर उनके डेढ़ साल के बेटे का अपहरण कर लिया और फिरौती के तौर पर लड़की की मांग की।
लौंड़ी के अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (एसडीओपी) आर. आर. सिंह ने आईएएनएस को बताया कि फूल ने बच्चे के एवज में सुमन की मांग की है। पुलिस आरोपी की तलाश में जगह-जगह दबिश दे रही है, लेकिन अभी कामयाबी नहीं मिल पाई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications