ट्विटर के 'दार्शनिक बाबा' हैं महेश भट्ट!
नई दिल्ली, 8 मार्च (आईएएनएस)। सोशल नेटवर्किं ग वेबसाइट ट्विटर पर कई नामचीन हस्तियां टिप्पणियां करती रहती हैं। इनमें एक नाम मशहूर फिल्मकार महेश भट्ट का भी है। भट्ट की टिप्पणियों में बॉलीवुड से अधिक दर्शन की बातें होती है। वह प्रतिदिन ट्विटर पर जीवन से जुड़ी बातों को अपने दोस्तों के साथ साझा करते हैं।
भट्ट की ताजा टिप्पणी 'नेतृत्व कला और प्रबंधन कला' पर आधारित है। उन्होंने लिखा, "प्रबंधन और नेतृत्व अलग-अलग चीजें हैं। प्रबंधन जटिलता से मुकाबला करना है। इसके विपरीत, नेतृत्व बदलाव से मुकाबला करना है। " समाज के बारे में उनका कहना है, "हमारे लिए समाज से अलग हो जाना बेहद आसान है। मैं समाज हूं। मेरे विचार, मेरी भावनाएं.आदि। दरअसल समाज हमारे अंदर ही होता है। "
भट्ट ने ट्विटर पर अमेरिका के प्रभुत्व को लेकर भी टिप्पणी की है। उन्होंने कहा, "हम विश्व हैं और विश्व अमेरिका है। यह अंर्तदृष्टि यह बताती है कि आईना वही दिखा रहा है जो हम नहीं है लेकिन जो हम होना चाहते हैं।"
भट्ट ने पांच मार्च को जब ट्विटर पर आलोचना के विषय पर टिप्पणी की तो लोगों ने उसे खूब पसंद किया। उन्होंने लिखा था, "हमें यह याद रखना चाहिए जब आलोचना को स्वीकार करने में दिक्कत होने लगे तो यह समझ लेना चाहिए कि उस आलोचना में कुछ सच्चाई तो जरूर है।"
ट्विटर के जरिए भट्ट अपने दोस्तों को हमेशा अध्ययन करने की भी सलाह देते हैं। भट्ट ने कहा कि उनकी किताब 'जीवन-मृत्यु' का जल्द ही लोकार्पण होने वाला है। उन्होंने कहा कि 'जीवन-मृत्यु' उनकी पूर्व में प्रकाशित पुस्तक 'ए टेस्ट ऑफ लाइफ' का हिन्दी अनुवाद है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications