लाडली लक्ष्मी कानून बनेगा : शिवराज
महिला बाल विकास विभाग द्वारा लाल परेड मैदान में आयोजित समारोह में चौहान ने कहा कि उनकी सरकार नारी के सम्मान को हर हाल में बनाए रखेगी। उन्होंने कहा कि मां, बहनों पर बुरी नजर रखने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वह कितना ही प्रभावशाली क्यों न हो। ऐसे लोगों की सिर्फ एक जगह होगी और वह होगी जेल। विज्ञापनों में महिलाओं के अश्लील चित्रण के हर स्तर पर विरोध की वकालत करते हुए चौहान ने कहा कि उन्होंने प्रदेश में ऐसे होर्डिंग पर रोक लगा दी है।
उन्होंने कहा कि उनकी सरकार महिलालों के सशक्तीकरण के लिए वचनबद्घ है। महिलाओं की सत्ता में भागीदारी बढ़ाने के लिए उनकी सरकार ने पंचायतों और नगरीय निकायों में 50 प्रतिशत स्थान महिलाओं के लिए आरक्षित किया है। इतना ही नहीं प्रदेश सरकार ने जन्म से लेकर मृत्यु तक महिलाओं के लिए अनेक योजनाएं सफलतापूर्वक लागू की हैं।
इस मौके पर बदमाशों का मुकाबला करने वाली चार महिलाओं को शाल श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। साथ ही चार बालिकाओं को लाडली लक्ष्मी योजना के हित लाभ पत्र प्रदान किए गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications