अमर के रहते जमीनी नेताओं की उपेक्षा हो रही थी : सपा महासचिव
फतेहपुर जिले के शहबाजपुर कस्बे में सोमवार को कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कुशवाहा ने कहा,"अमर सिंह को निकाले जाने के बाद उपेक्षित महसूस करने वाले नेताओं और कार्यकर्ताओं में एक नए जोश का संचार हुआ है। इसका असर आगामी विधान सभा चुवानों में देखने को मिलेगा।"
सपा महासचिव ने कहा कि अमर सिंह कभी भी राजनीतिक व्यक्ति नहीं रहे। उनके द्वारा लिए गए ज्यादातर फैसलों में पार्टी को शर्मसार ही होना पड़ा और वह पार्टी के लिए बोझ बन गए थे।
महिला आरक्षण विधेयक के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि विधेयक का मौजूदा स्वरूप सपा को तब तक मंजूर नहीं है जब तक कि उसमें पिछड़ी, दलित और मुस्लिम महिलाओं के लिए अलग से आरक्षण की व्यवस्था नहीं की जाती।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications