मैट्रिक परीक्षार्थी ने की आत्महत्या
पुलिस के अनुसार गया के एक केंद्रीय विद्यालय में पढ़ने वाला 16 वर्षीय अभिजीत कुमार का परीक्षा केंद्र नजारत एकेडमी विद्यालय में था।
अभिजीत पहली पाली में परीक्षा देकर विद्यालय से बाहर निकला और विद्यालय के समीप ही खुद को गोली मार ली।
जिले के सिविल लाइन थाना प्रभारी ए़ क़े मिश्र ने बताया कि जिस पिस्तौल से उसने खुद को गोली मारी थी, उसे बरामद कर लिया गया है। घटना स्थल से उसकी मोटरसाइकिल भी पुलिस को मिली है।
उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला लगता है, परंतु पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। अभिजीत गया का ही रहने वाला बताया जाता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications