गुजरात में राष्ट्रीय भाषा सम्मेलन शुरू
भाषा अनुसंधान एवं प्रकाशन केंद्र के संस्थापक प्रोफेसर गणेश दवे ने कहा," संभवत: ऐसा पहली बार हुआ है कि केंद्रीय भारतीय भाषा संस्थान के पहले अध्यक्ष डी. पी. पटनायक और मौजूदा अध्यक्ष राजेश सचदेवा सहित संस्थान के अभी तक के हुए सभी अध्यक्ष यहां उपस्थित हैं। इसके अलावा विश्वविद्यालयों के कुलपति, भाषाविद्, प्रकाशक, लेखक और सांस्कृतिक कार्यकर्ता सम्मेलन में मौजूद हैं।"
'भारत भाषा संगम' की शुरुआत देशभर से आए 20 प्रख्यात विद्वानों और सांस्कृतिक कार्यकर्ताओं के संबोधन के साथ हुई।
इस मौके पर विलुप्त हो रही भाषाओं पर भी एक प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी में गुजराती भाषा और उसके वर्णमाला और भारतीय साहित्य के विकास को दर्शाया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications