राज्यसभा में अतिरिक्त मार्शल तैनात किए गए
जब सदन की कार्यवाही दिन में तीसरी बार स्थगित किए जाने के बाद अपराह्न् तीन बजे फिर से शुरू हुई तो सभापति के आसन के दोनों तरफ पांच-पांच मार्शल तैनात किए गए।
सदन की कार्यवाही दो बजे उस समय एक घंटे के लिए स्थगित कर दी गई, जब समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय जनता दल के सदस्य अंसारी के आसन के पास आ गए और उन्होंने अंसारी से कागजात छीनने की कोशिश की। विरोधरत सदस्यों ने कुछ कागजत छीन कर उसे टुकड़े-टुकड़े कर डाला।
सदन के प्रवेश द्वार पर भी मार्शलों को तैनात किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications