चीन सीमा से सटी सड़कों का निर्माण पहली प्राथमिकता : माणिक सरकार
माणिक सरकार ने विधानसभा में कहा, "बीआरओ बांग्लादेश सीमा से सटी सामरिक महत्व वाली सड़कों के निर्माण के लिए भी सहमत हुआ है क्योंकि ये सड़कें देश की सुरक्षा की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण हैं।"
मुख्यमंत्री ने शनिवार को बीआरओ के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल एम.सी.बधानी से शनिवार को मुलाकात कर सड़कों के निर्माण को बारे में चर्चा की थी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बीआरओ प्रमुख ने बताया है कि चीन सीमा से सटी सामरिक महत्व वाली सड़कों का निर्माण पहली प्राथमिकता है और वह बांग्लादेश की सीमा से लगी सड़कों के विकास और रख रखाव पर विचार करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications