नीतीश ने महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन की बात दोहराई
पटना में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, "महिलाओं को आरक्षण मिलना चाहिए तभी उनका विकास होगा। यही कारण है कि मैंने सरकार में आते ही राज्य में ग्राम पंचायत तथा नगर निकाय के चुनावों में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दे दिया। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि महिलाओं को किसी भी अधिकार का दुरुपयोग नहीं करना चाहिए।"
मुख्यमंत्री ने जद (यू) के सांसदों से भी संसद में पेश किए गए महिला आरक्षण विधेयक के पक्ष में वोट देने की अपील की है।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी मुख्यमंत्री ने महिला आरक्षण विधेयक का समर्थन करते हुए कहा था कि वह उक्त महिला आरक्षण विधेयक में संशोधन की बात मानते हैं कि अल्पसंख्यकों और अत्यंत पिछड़ी महिलाओं के लिए इस आरक्षण में ही आरक्षण का प्रावधान होना चाहिए, परंतु इसका विरोध भी नहीं होना चाहिए।
ज्ञात हो कि जद (यू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव संसद में पेश हुए महिला आरक्षण विधेयक में संशोधन की मांग करते हुए इस मौजूदा विधेयक का विरोध कर रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications