अक्षय बने एलजी के फ्लैट टीवी के ब्रांड एम्बेस्डर
एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स के प्रबंध निदेशक मून बी. शीन ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा है कि अक्षय एलजी ब्रांड का बहुत अच्छी तरह से प्रतिनिधित्व कर सकते हैं इसलिए उनको एलजी एफपीडी का ब्रांड एम्बेस्डर चुना है।
अक्षय ने कहा कि वह कंपनी द्वारा प्रस्तुत की गई फ्लैट टेलीविजन सेट्स की श्रेणी से प्रभावित हैं।
उन्होंने कहा, "मैं और मेरी पत्नी घर पर फिल्में देखने के प्रति दीवाने हैं और एलजी एलईडी (लिक्विड इमिटिंग डायोड्स) पर फिल्में देखना सिनेमा हॉल में फिल्में देखने जैसा आनंद देता है। एलईडी टीवी बहुत स्पष्ट है और इस पर वास्तविक छवियां बनती हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications