प्रधानमंत्री ने महिला आरक्षण विधेयक पर सर्वदलीय बैठक बुलाई
कांग्रेस सूत्रों ने कहा है कि यह बैठक संसद भवन में अपराह्न् छह बजे के पहले होगी। इसी समय इस विधेयक पर बिना चर्चा के मतदान हेतु राज्यसभा की कार्यवाही दोबारा शुरू हो सकती है।
प्रधानमंत्री ने यह बैठक ऐसे समय में बुलाई है, जब राष्ट्रीय जनता दल (राजद), समाजवादी पार्टी (सपा) और लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) की ओर से विधेयक का जोरदार विरोध किया गया है। इन पार्टियों के सांसदों ने राज्यसभा को पांच बार स्थगित होने के लिए मजबूर कर दिया।
सूत्रों ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) व वामपंथी पार्टियां बगैर किसी चर्चा के भी विधेयक पर मतदान के लिए राजी हो गई हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications