उड़ीसा में बहने लगी हैं गर्म हवाएं
भुवनेश्वर मौसम केंद्र के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि औद्योगिक शहर तलचर में सोमवार को उच्चतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
बोलानगिरी जिले के तितिलागढ़ शहर में तापमान 39 डिग्री सेल्यिसय रहा।
भुवनेश्वर से सटे कटक, झारसुगुड़ा के पश्चिमी शहरों, सम्बलपुर और उत्तरी शहर बारीपाड़ा में उच्च्तम तापमान क्रमश: 36.5, 36.7, 38.1, 37.7 और 36.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
अधिकारी ने अगले दो दिनों में मौसम में थोड़ा बदलाव आने की संभावना जाहिर की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications