तेलंगाना में वकीलों ने किया अदालतों का बहिष्कार

तेलंगाना में अधिवक्ताओं की संयुक्त कार्रवाई समिति (जेएसी) द्वारा बहिष्कार की अपील किए जाने के बाद वकीलों ने उच्च न्यायालय और अन्य अदालतों के काम-काज में हिस्सा नहीं लिया।

अधिवक्ता, तेदेपा अध्यक्ष एन.चंद्रबाबू नायडू और हमले में शामिल उनके कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

हैदराबाद में स्थित अन्य अदालतों और तेलंगाना के नौ अन्य जिलों में भी वकीलों ने अदालतों के काम-काज का बहिष्कार कर विरोध जताया।

उल्लेखनीय है कि हैदराबाद के इंदिरा पार्क में शनिवार को तेदेपा और वामदलों द्वारा महंगाई के खिलाफ आयोजित एक प्रदर्शन के दौरान सात अधिवक्ता घायल हो गए थे। अधिवक्ता नायडू के भाषण के दौरान बाधा पहुंचाने की कोशिश कर रहे थे।

पुलिस ने चंद्रबाबू नायडू और उनके कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

सुरक्षा के मद्देनजर एनटीआर ट्रस्ट भवन और तेदेपा मुख्यालय सहित पार्टी के सभी कार्यालयों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

जेएसी के एक नेता ने कहा कि वकीलों पर तेदेपा कार्यकर्ताओं द्वारा हमला किए जाने को लेकर हम चंद्रबाबू नायडू और उनके कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+