एनएमडीसी की कर्नाटक में इस्पात संयंत्र स्थापित करने की योजना

एनएमडीसी के संयुक्त महाप्रबंधक (वित्त) एन.श्रीनिवासन ने कहा, "कर्नाटक सरकार ने संयंत्र की स्थापना के लिए 2,500 एकड़ भूमि के आवंटन का वादा किया। छत्तीसगढ़ में 30 लाख टन वार्षिक क्षमता के प्रस्तावित इस्पात संयंत्र के बाद एनएमडीसी का यह दूसरा संयंत्र होगा।"

उन्होंने कहा कि कर्नाटक के संयंत्र की आवश्यक तकनीकी आर्थिक व्यवहार्यता के लिए एक सलाहकार की नियुक्ति की गई है। निर्माण कार्य आरंभ होने के बाद अन्य रिपोर्टों को तैयार किया जाएगा।

आवश्यक निवेश में किसी भी कमी को कर्ज या इक्विटी या उस समय की स्थितियों के अनुसार पूरा किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ के इस्पात संयंत्र के बारे में उन्होंने बताया कि कंपनी को 995 एकड़ भूमि पर पहले ही कब्जा मिल चुका है और संयंत्र के निर्माण के लिए राज्य सरकार से पानी और बिजली आपूर्ति की अनुमति मिल गई है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+