भारत, चीन में 8.5 करोड़ महिलाएं लापता : यूएनडीपी
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर जारी यूएनडीपी की एक ताजा रिपोर्ट में कहा गया कि जहां एशिया और प्रशांत क्षेत्र हाल के दशकों में तेज आर्थिक विकास पर गर्व कर सकते हैं, वहीं लैंगिक समानता की दिशा में उस तेज गति से विकास नहीं हुआ।
रिपोर्ट में कहा गया कि सात एशियाई देशों में वर्ष 2007 में लापता या स्वास्थ्य और पोषण की कमी से मरने वाली महिलाओं और लड़कियों की संख्या करीब 10 करोड़ थी।
इन सात देशों में भारत, बांग्लादेश, चीन, ईरान, दक्षिण कोरिया, नेपाल और पाकिस्तान शामिल हैं।
रिपोर्ट में कहा गया कि इन गायब महिलाओं में से 8.5 करोड़ भारत और चीन से हैं। चीन में 4.26 करोड़, भारत में 4.27 करोड़ और पाकिस्तान में 68 लाख महिलाएं लापता हैं।
संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में कहा गया कि इस समस्या से निपटने के लिए क्षेत्र के अन्य देशों की तुलना में श्रीलंका ने अधिक बेहतर काम किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications