शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स में 108 अंकों की वृद्धि (राउंडअप)
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'सेंसेक्स' 108.11 अंकों (0.64 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 17,102.60 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 17,187.55 के ऊपरी और 17,034.92 के निचले स्तर पर पहुंचा।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'निफ्टी' 35.30 अंकों (0.69 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 5,124.00 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी 5,147.10 के ऊपरी और 5,092.15 के निचले स्तर पर पहुंचा।
बीएसई का मिडकैप सूचकांक 47.88 अंकों (0.71 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 6,783.37 पर बंद हुआ। स्मालकैप सूचकांक 92.23 अंकों (1.09 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 8,591.87 पर बंद हुआ।
बीएसई में कारोबार के दौरान सबसे अधिक तेजी वाहन, बैंकिंग और हेल्थकेयर क्षेत्र की कंपनियों के शेयर मूल्यों में हुई। वाहन कंपनियों के शेयर मूल्यों में 1.79 प्रतिशत, बैंकों के शेयर मूूल्यों 1.09 प्रतिशत और हेल्थकेयर कंपनियों के शेयर मूल्यों में 0.90 प्रतिशत की वृद्धि हुई।
बीएसई में कारोबार के दौरान रियल्टी, टिकाऊ उपभोक्ता वस्तुओं (कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, सीडी) और धातु कंपनियों के शेयर मूल्यों में सबसे अधिक गिरावट दर्ज की गई। रियल्टी के शेयर मूल्यों में 0.59 प्रतिशत, सीडी के शेयर मूल्यों में 0.13 प्रतिशत और धातु कंपनियों के शेयर मूल्यों में 0.07 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।
बीएसई में कारोबार का रुख सकारात्मक रहा और 1761 कंपनियों के शेयर मूल्यों में वृद्धि हुई, 1097 कंपनियों के शेयर मूल्यों में गिरावट दर्ज हुई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications