'ऑपरेशन ग्रीन हंट' शुरू करेगा झारखण्ड : सोरेन
सोरेन ने राज्य विधानसभा में कहा, "हम नक्सलियों के खिलाफ संयुक्त अभियान शुरू करेंगे। मेरा मानना है कि सुरक्षा मुहैया कराना और कानून-व्यवस्था बनाए रखना सरकार का कर्तव्य है। हम किसी भी प्रकार की नक्सली हिंसा की निंदा करते हैं।"
झारखण्ड के इस अभियान में भाग न लेने की खबरों के बीच झारखण्ड विकास मोर्चा प्रजातांत्रिक (जेवीएम-पी) के प्रदीप यादव ने ग्रीन हंट पर सरकार का रुख स्पष्ट करने की मांग की थी।
सोरेन ने स्पष्ट किया है कि इस अभियान में झारखण्ड भी भाग लेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications