हर हाल में करेंगे महिला आरक्षण का विरोध : लालू-मुलायम
मुलायम की उपस्थिति में लालू ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, "परिणाम चाहे जो भी हो, हम अपने लोकतांत्रिक अधिकारों का प्रयोग करते रहेंगे। सरकार हमें बाहर कर सकती है।"
महिला आरक्षण विधेयक का विरोध कर रहे लालू ने कहा, "यह राजनीतिक डकैती है।" मुलायम ने कहा कि उनकी पार्टी के सांसदों का विरोध जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि सपा सांसदों को सदन की सदस्यता गंवाने की चिंता नहीं है।
मुलायम ने कहा कि अल्पसंख्यक, दलित और पिछड़े वर्ग की महिलाओं को आरक्षण मिलना चाहिए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications