चावल के आयात की फिलहाल कोई योजना नहीं : सिंधिया
सिंधिया ने सोमवार को संसद को बताया, "फिलहाल चावल का आयात करने की सरकार की कोई योजना नहीं है। अगर इसकी खरीदी में कमी आती है तो हम ऐसा कर सकते हैं।"
मंत्री ने कहा, "गैर-बासमती चावल के निर्यात पर लगी पाबंदी को हटाने का भी कोई प्रस्ताव नहीं है।" सरकार ने अक्टूबर, 2007 में गैर-बासमती चावल के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया था ताकि घरेलू बाजार में इसकी उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications