महिला आरक्षण विधेयक के विरोध की भाजपा ने की निंदा
भाजपा प्रवक्ता रविशंकर प्रसाद ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा, "भाजपा संसद व विधायिकाओं में महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण का समर्थन करती है। इस मसले पर हम सरकार के साथ हैं। सदन को उचित तरीके से चलाकर इस पर चर्चा करने और विधेयक को मंजूरी देने की हम मांग करते हैं। हम चाहते हैं कि यह विधेयक आज ही पास हो।"
महिला आरक्षण विधेयक को ऐतिहासिक करार देते हुए भाजपा प्रवक्ता ने कहा, "जिन्होंने ने विधेयक की प्रतियां फाड़ने की कोशिश की है, हम उनके कार्यो की निंदा करते हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications